फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के लिए जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए नगर में जागरूक रैली निकाली । इस दौरान स्कूलों बच्चों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लोगों से आह्वान किया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ सीडीओ चांदनी सिंह, जिला प्रतिरक्षक अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी और कोर एडरा के एसआईसी विवेकानंद विश्वास ने सीएचसी बागपत से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कोर्ट रोड, ईदगाह, माता कॉलोनी, बड़ा बाजार और अन्य मार्गों से होते वापस सीएचसी पहुंची। उन्होंने कहा 28 जनवरी को पोलियो अभियान शुरू होगा। पहले दिन बूथ दिवस पर शत प्रतिशत 0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएं। शनिवार को मदरसों के बच्चों द्वारा हाई रिस्क क्षेत्रों में रैली निकाली जाएगी। इसमें मदरसों के इमाम, मौलानाओं से सहयोग करने के लिए आग्रह करेंगे ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से न छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें