बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. संजीव बालियान, चेयरमैन बड़ौत अमित राणा, प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह, राम भरोसे भाई, डा. अरुण सोलंकी, डा. महेश कुमार मुछाल, डा. किरण गर्ग, छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान, अंकुर ठाकुर, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, मोटू पहलवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। डा. संजीव बालियान ने कहा कि हमारा देश सबसे बड़ा युवा देश है। बच्चे इस देश की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे, इसलिए वे कड़ी मेहनत कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। कार्यक्रम का संचालन अंकुर ठाकुर व डा. किरण गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव पंवार, डा. विनोद कश्यप, राजन, चेयरमैन संजीव छपरौली, सचिन वत्स, दीपक तोमर सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का सहयोग रहा।