फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में लौहड़ी धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के स्कूल और कॉलेजों में शनिवार को लौहड़ी धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भंगड़ा प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल मेेें डायरेक्टर अनुराग जैन, चारू जैन व निर्दोष शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डायरेक्टर अनुराग जैन नेे लौहड़ी के महत्व बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर स्कूली बच्चों, स्टाफ नेे भंगड़ा प्रस्तुत किया। इसमें दीपक शर्मा, प्रदीप, आशीष, बलराम, प्रिया, कृष्ण कुमार, विनीत, ईशान, विशाल, रितू, सुप्रिया, ममता, सुषमा, मिनी, छवि, अंकिता, शिवानी, मनीषा, अंशु, सिंधु, वर्षा, माला, इंदु, सोनम, कविता, सविता, रीना, रचना, अंजुम, इशिका का योगदान रहा। माउंट लिटरा स्कूल मेें लौहड़ी पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद स्कूल परिसर में काफी संख्या में बच्चे एकत्र हुए और लोहडी की आग में रेवड़ी, चिवडा, मंगूफली आदि का भोग लगाया ।
विज्ञापन

रेजोनेन्स पब्लिक स्कूल मेें कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रवीण तोमर, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक और सुबोध शर्मा ने बच्चों के साथ धूमधाम से लौहड़ी मनाई। स्कूली बच्चों में आंचल, शताक्षी, बुलबुल, शिवानी, कशिश, अभिनव, सोनम, श्वेता, कनव, अभि ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेधावियों को डायरेक्टर प्रवीण तोमर और प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। संचालन सुबोध शर्मा ने किया। इसमें शर्मिष्ठा पंवार, अनुज तोमर, सुबोध कुमार, विकास तोमर, शालिनी आदि रहे। जेपी पब्लिक स्कूल मेें डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बच्चों को लौहड़ी पर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की शपथ दिलाई। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किएं। वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें प्रबंध कार्यकारिणी के आशीष जैन, हर्षित जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक लौहड़ी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें