जिले की 74 समितियों पर 29 जनवरी को चुनाव
- 29 और 30 जनवरी को होगा जिले की 74 समितियों पर चुनाव
फोटो- 9
बागपत। जिले में 74 सहकारी समितियों के विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव के लिए 164 मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। 90 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ग्राम सचिव, सहकारी समिति के कर्मचारी, एडीओ पंचायत, पीडब्ल्यूडी के जेई अन्य कर्मचारियों को सहकारी समिति के 29 और 30 जनवरी को होने वाले मतदान का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक एआर कॉपरेटिव विकास नेहरा ने चुनाव की सभी गतिविधियों से अवगत कराया। बताया कि 90 हजार मतदाता चुनाव में वोट डालेंगे। अंतिम मतदाता सूची 19 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। 29 जनवरी को संचालक मंडल का चुनाव होगा। उसके बाद 30 जनवरी को सभापति और उपसभापति का चुनाव होगा। उसी दिन प्रतिनिधि का भी निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरा करा दिया जाएगा। नौ बजे से तीन बजे तक चुनाव संपन्न कराया जाएगा। 74 समितियों पर चुनाव होंगे, वहीं पर मतगणना कराई जाएगी।
राजनीतिक दलों के बैनर झंडे रहेंगे प्रतिबंधित
बागपत। एआर कॉपरेअवि ने बताया कि किसी भी दल का बैनर, झंडे का भी इस्तेमाल नहीं होगा। मतदान केंद्रों पर कब्जा करना या मतदाता को अपने मत का प्रयोग करने से रोकना, मतदेय स्थल तक जाने में बाधा उत्पन्न करने पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
------------------
सहकारी चुनाव का कार्यक्रम
बागपत। एआर कॉपरेटिव विकास नेहरा ने बताया कि 20 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र दाखिल होंगे, 22 जनवरी को निर्देशन पत्रों का परीक्षण, उसी दिन वैध नाम, निर्देशन का प्रदर्शन, 23 जनवरी को नामांकन पत्र वापस होगी और इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। 29 जनवरी को मतदान होगा।