फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। छपरौली के काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर विद्युत समस्याओं के संबंध में ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

छपरौली के पूर्व चेयरमैन विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में छपरौली कसबे के काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया और बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि कस्बे में जिन उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के मुकदमे कायम किए गए हैं, उन्हें शीघ्र वापस लिया जाए। जिन उपभोक्ताओं पर जितना किलोवाट का भार उतना ही बिल दिया जाए। रुके हुए बिजली के बिल बिना ब्याज के लिया जाए। कसबा छपरौली में भी टीकरी व दोघट कस्बे के अनुसार बिजली के बिल दिए जाएं। इस पर एसडीएम ने विद्युत अधिकारियों से बात कर इस निधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर गफ्फार, मनोज, यशपाल, भूषण, साकिर, ब्रजपाल, ओमवीर, सुरेंद्र सिंह, फरमान, प्रमोद, सहदेव, अतला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें