फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तीन गांवों के जंगल में 11 नलकूपों में तोड़फोड़ कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। मुबारिकपुर, लहचौड़ा, रटौल कस्बे के जंगल में चोरों ने 11 नलकूपों में तोड़फोड़ कर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। किसानों ने पुलिस से शिकायत कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

ईपीई के समीप मुबारिकपुर गांव के जंगल में किसान श्याम सुन्दर, सुरेश, मुकेश, शेखर, संजय, जयकुमार और सोमन के नलकूपों में तोड़फोड़ कर स्टार्टर, कटआऊट, केबल, फावड़े समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। इनके अलावा रटौल के जंगल में सुंदर, अरमान और लहचौड़ा के जंगल में रामनाथ यादव, अमित के नलकूपों में चोरी की गई। सोमवार सुबह नलकूप पर पहुंचे किसानों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले ढिकौली गांव के 13 नलकूपों में चोरी की जा चुकी है। उधर, खेकड़ा और चांदीनगर पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें