फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल चौकी के दो सिपाही सहित 11 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
बागपत में महिला के स्वास्थ की जांच करते चिकिस्तक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण के एक साथ 11 मामले सामने आए हैं। रटौल चौकी पर तैनात दो सिपाही, बड़ौत के सब्जी आढ़ती के संपर्क में आए छह अन्य सब्जी विक्रेता, जीटीबी अस्पताल दिल्ली के स्वीपर की पत्नी, अमीनगर सराय और हसनपुर मसूरी का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। एक साथ जिले की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने शनिवार को 11 लोगों के संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संतोषपुर गांव निवासी जीटीबी दिल्ली में स्वीपर तीन दिन पहले पॉजिटिव आया था। दिल्ली से सूचना मिलने के बाद गांव में उसकी पत्नी का सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को मेरठ कोविड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। अमीनगर सराय में सब्जी आढ़त का काम करने वाला युवक भी पॉजिटिव मिला है। रटौल पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाहियों के सैंपल लिए गए थे, दोनों पॉजिटिव आए। बड़ौत में सब्जी आढ़ती के पॉजिटिव मिलने के बाद अन्य सब्जी आढ़तियों और इनके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए थे, इनमें छह लोग पॉजिटिव आए हैं। हसनपुर मसूरी गांव का युवक भी पॉजिटिव आया है। शनिवार को कुल 11 पॉजिटिव आए हैं।
अब तक 43 पॉजिटिव, एक की मौत
बागपत। जिले में अब कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 43 पर पहुंच गया है। एक साथ 11 संक्रमित मिलने से दहशत बढ़ी है। ढिकौली गांव निवासी कैंसर पीड़ित कोरोना पॉजिटिव की दिल्ली में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

खाकी तक पहली बार पहुंचा संक्रमण
बागपत। लोगों की सुरक्षा में जुटी पुलिस तक भी संक्रमण फैल रहा है। जिले में पहली बार पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। जिले में 70 से अधिक पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें रटौल पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाही पॉजिटिव आ गए हैं।
वार्ड ब्वाय मिल चुका संक्रमित
बागपत। इससे पहले नया गांव हमीदाबाद के घायल युवक का इलाज करने वाला वार्ड ब्वाय कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है। घायल युवक का मेरठ में कोविड टेस्ट हुआ था। इसके बाद वार्ड ब्वाय का सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें