फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से साइकिल चुराते दो युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। पाठशाला मार्ग पर स्थित एक बैंक शाखा के बाहर से साइकिल चुराकर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा। शनिवार को सुबह बैंक खुलने के बाद खाता धारक अपनी बाइक व साइकिल शाखा के बाहर खडे़ कर लेन देन के लिए अंदर चले गए। तभी शाखा के बाहर दो युवक पहुुंचे और वहां खड़ी खाता धारक सुनील की साइकिल चुराकर ले जाने लगे। बैंक में भीड़ होने पर सुनील अंदर से बाहर आया तो उसे दो युवक उसकी साइकिल ले जाते नजर आए। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस पास के दुकानदारों ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया और साइकिल मालिक और अन्य लोगों ने उनकी धुनाई कर दी। तभी साइकिल मालिक ने कोतवाली में फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को कोतवाली ले आई। कोतवाली पुलिस ने दोनों का चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि साइकिल चोरी करने वाले दोनों युवकों का शनिवार को चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें