फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सड़क निर्माण के चलते बढ़ी दुर्घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सड़क निर्माण के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार की रात्रि पुसार-कान्हड़ के बीच युवक की मौत हो गई। दो वाहन सड़क किनारे खाई में जा धंसे। मार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों तरफ मिट्टी खोदकर पत्थर डाले जा रहे हैं, लेकिन संकेतक के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है। बोरों में मिट्टी भर कर सड़क के किनारे रख दिए। क्षेत्रवासी राजेश, मनोज पंवार, नीरज, बिट्टू आदि ने बताया कि मार्ग पर सड़क किनारे वाहन गड्ढों में गिर रहे है। इसी मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व भड़ल निवासी सोनू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शनिवार की रात्रि बड़ौत निवासी तंजीम की पुसार व कान्हड़ के बीच सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके अलावा कान्हड़ के पास रद्दी से लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढ़े में गिर गया। इससे 200 मीटर आगे टाटा पिकअप सड़क से नीचे गिर गई। एक सप्ताह पूर्व यात्रियों से भरी बस भड़ल गांव के निकट नाली में जा धंसी थी। इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इस संबंध में एसडीएम बड़ौत गुलशन कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान संकेतक पर्याप्त मात्रा में लगाने चाहिए। ठेकेदार को सख्त हिदायत दी जाएगी। यदि लापरवाही मिली तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शनिवार की शाम बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसार व कान्हड़ गांव के बीच बड़ौत निवासी युवक तंजीम पुत्र इलियास की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक के फुफेरे भाई इंतखाब ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

छह माह से टूटी पड़ी पुलिया
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ गांव के पास छह माह से पुलिया टूटी हुई है। गड्ढ़े में आए दिन वाहन फंसकर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद भी प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। नरेंद्र अहलावत, भोपाल, कंवरपाल, राजेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया टूटने से वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। पुलिया टूटकर नीचे धंसने से गांव का गंदा पानी पुलिया में ही रुक गया है, जो गांव की तरफ ही भरने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें