बड़ौत (बागपत)। स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक में नगरीय व देहात क्षेत्र के दिव्यांगों को छह माह से पेंशन नहीं मिलने पर रोष जताया और बीडीओ से मिलने का निर्णय लिया।
छपरौली रोड पर रविवार को भारती फास्ट फूड पर बैठक में जिलाध्यक्ष मनु शर्मा ने कहा कि नगरीय व देहात क्षेत्र के सैकड़ों दिव्यांग छह माह से पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। दिव्यांग पेंशन ही उनके जीवन व्यापन का एक मात्र साधन है, लेकिन विभागीय अधिकारी शिकायतों के बावजूद अनभिज्ञता जता रहे हैं। युवा नेता सचिन वत्स ने कहा कि विभागीय अफसरों की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने सवर्ण जाति को केंद्र सरकार की नौकरियों में दस प्रतिशत आरक्षण दिया था, लेकिन तहसील में आर्थिक आय प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। इसमें सोमवार को बीडीओ बड़ौत राहुल वर्मा से मिलने का निर्णय लिया। संचालन संदीप बड़ौली ने किया। इसमेें सिद्धार्थ स्वामी, सचिन कुमार, वरुण सिसोदिया, राहुल कुमार, शिवम चौधरी, आदित्य कश्यप, संदीप बड़ौली, मनु शर्मा, अंकुर, रूपेश तोमर आदि शामिल रहे।