फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा की आंगनबाड़ी के खाते में पहुंच गई 50 हजार की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आधार कार्ड गलत खाते में लिंक होने के कारण प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की धनराशि दूसरे खातों में डिपोजिट होने के मामले सामने आ रहे हैं। नया मामला खेकड़ा नगर पंचायत में प्रकाश में आया है। एक आंगनबाड़ी के खाते में 50 हजार की धनराशि गलत तरीके से डाल दी। बाद में किसी तरह धनराशि को वापस कराया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को तीन किश्तों में ढाई लाख रुपये दिए जा रहे है। 50 हजार की पहली किश्त से मकान का निर्माण, 1.50 लाख की दूसरी किश्त से लिंटर तक निर्माण और तीसरी 50 हजार की किश्त से मकान का सभी काम खत्म कराया जाना निर्धारित है। केंद्र सरकार से जारी होने वाली धनराशि लाभार्थियों के खाते में न जाकर गलत खाते में पहुंच रही है। इस कारण बैंक की लापरवाही है। पहले तो अमीनगर सराय नगर पंचायत में एक प्रकरण सामने आया था। अब दूसरा प्रकरण खेकड़ा नगर पंचायत में प्रकाश में आया है। यहां पर एक आंगनबाड़ी के खाते में प्रथम किश्त के 50 हजार रुपये गलती से डल गए । जांच पड़ताल करने के बाद इसका खुलासा हुआ । विभागीय कर्मचारी आंगनबाड़ी के घर पहुंचे तो उसने कहा कि प्रधानमंत्री ने उसके खाते में धनराशि डलवाई है। वह उसको नहीं देगी। करीब चार-पांच माह के अंतराल के बाद विभाग का ज्यादा दबाव डाला गया तो उसके बाद आंगनबाड़ी ने रुपये वापस कराए। परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर ने बताया कि खेकड़ा की आंगनबाड़ी के खाते में गलती से 50 हजार रुपये पहुंचे। काफी प्रयास के बाद धनराशि वापस कराई । अब पूरी जांच पड़ताल के बाद ही धनराशि भेजे जाने का कार्य किया जा रहा है।

23 लोगों के खाते से रिकवरी कर शासन को भेजी है डीडी
डूडा की परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर ने बताया आधार कार्ड बैंकों में लिंक होने के कारण पूर्व में करीब 23 लोगों के मकानों के लिए आई धनराशि गलत खाते पहुंच गई थी। जिनकी डीडी बनवाकर शासन को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि पूरी पड़ताल के बाद ही अब आवास निर्माण की किश्तों की धनराशि खाते में भेजने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


ससुराल के बजाए, मायके में पहुंच गई धनराशि
एक लाभार्थी महिला प्रथम किश्त न पहुंचने के लिए विभाग के चक्कर लगा रही थी। जांच करने से पता चला कि उसके खाते में धनराशि पहुंच चुकी थी, लेकिन महिला इंकार करती है। जब उसकी गहनता से जांच की गई तो पता चला की महिला के अविवाहित समय में मायके में खाले गए खाते में आवास की धनराशि पहुंची। उसने वहां जाकर जांच कराई तो वहां से धनराशि निकलवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें