फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठान न होने से केंद्र में खुले में रखा है गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शहर में स्थित पीसीएफ द्वारा संचालित सहकारी गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं का उठान न होने के चलते केंद्र पर गेहूं खुले में रखा है। साथ ही बोरे भी खत्म हो गए हैं। इसके चलते तौल कार्य बंद है। किसानों ने अधिकारियों से गेहूं का उठान करा तौल कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर में रेलवे रोड पर स्थित पीसीएफ द्वारा संचालित सहकारी गेहूं खरीद केंद्र पर गत एक सप्ताह से गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है। केंद्र पर गेहूं रखने के लिए जगह तक नहीं बची है। केंद्र के संचालकों को मजबूरी में खरीदे गए गेहूं की बोरियों को केंद्र परिसर में खुले में ही रखना पड़ रहा है। यदि मौसम में अचानक बदलाव आ गया तो बारिश से गेहूं भीगने की संभावना बनी है। साथ ही केंद्र में बोरे भी खत्म हो चुके हैं। बोरे खत्म होने से केंद्र गेहूं तौल कार्य भी बंद पड़ा है। इससे केंद्र पर तौल के लिए गेहूं लेकर जाने वाले किसान खासे परेशान हैं। किसान गेहूं तौल शुरू होने की इंतजार में केंद्र परिसर में डेरा डाले हैं। परेशान किसान सुनील, प्रवेश, धीरज, महक सिंह, राजू, प्रदीप, सूरज आदि ने अधिकारियों से केंद्र में बोरों की व्यवस्था कराने और खरीदे गए गेहूं का उठान कराकर तौल कार्य चालू कराने की मांग की। केंद्र प्रभारी सूरजभान चौहान ने बताया कि समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जल्द ही गेहूं का उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें