फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दिया चरित्र निर्माण का सबक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
प्राथमिक विद्यालय न.1 में सोमवार को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वाधान में एक दिवसीय चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों को सबक दिया।
विज्ञापन

न्यास के मेरठ प्रांत संयोजक समीर कौशिक ने बच्चों प्राचीन संस्कृति व शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सुबह शाम आसन, प्राणायाम करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया और कई अभ्यास भी कराये। इस दौरान उन्होंने बच्चों को विद्यालय में पढ़ाने वाले अध्याय को घर जाकर नियमित रूप से दोहराने व लिखकर अभ्यास करने का आह्वान किया और नित्य नियम से परमात्मा का स्मरण ध्यान करने का भी सबक दिया। इस दौरान उन्होंने एकाग्रता व पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए जरूरी योगासन भी बताए। बीईओ सतीश शर्मा, प्रधानाध्यापिका कविता सिंह, रेनू पंवार, विनय कुमार, श्यामबाला, जितेंद्र कुमार, ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें