स्वर्ण पदक जीतने पर शूटर दीपांशु का स्वागत किया
दोघट। शामली जिले के वेदांतम स्कूल कुड़ाना में संपन्न हुई प्रथम शूटिंग चैंपियनशिप में निरपुड़ा के निशानेबाज देवांशु राणा ने दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। इस खिलाड़ी का गांव लौटने पर स्वागत किया गया।
कोच विपिन कुमार दांगी ने बताया कि 21 से 24 अप्रैल तक चली इस प्रतियोगिता में निरपुड़ा गांव के निशानेबाज देवांशु राणा ने प्रतिभाग किया। निशानेबाज ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई। शूटिंग के अलावा दिवांशु कबड्डी, जूडो कराटे प्रतियोगिता में भी कई पदक जीत चुका है। शुक्रवार को गांव लौटने पर निशानेबाज का स्वागत किया गया। इस मौके पर मा. रामकुमार, चौधरी नहार सिंह, सतपाल, हरदन सिंह, बिजेंद्र राणा, सोमपाल फौजी, तेजपाल आदि मौजूद रहे।