फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि व कॉलेज की टीम ने दो नकलची को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कालंदी देवी कॉलेज छपरौली रोड और दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज पर सोमवार को विवि और कॉलेज की टीम ने छापेमारी कर दो छात्रों को नकल करते दबोचा। टीम ने दोनों के पास से मिली सामग्री और मोबाइल जब्त कर लिया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध नगर के कॉलेजों में पिछले कई रोज से विवि की परीक्षा चल रही है। सोमवार को बीए द्वितीय वर्ष का हिंदी विषय का पेपर रहा। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए विवि की टीम व उड़न दस्ते छापेमारी कर रहे हैं। इसके बाद भी कई छात्र नकल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कालंदी देवी कॉलेज में सोमवार को छापेमारी करने पहुंची विवि की टीम ने जब विवि के जनपद नोडल अधिकारी व दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और कालंदी देवी कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरए गर्ग के साथ छापेमारी की तो एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। उसके पास मिली सामग्री व मोबाइल को टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है। प्राचार्य डॉ. आर ए गर्ग ने कहा नकल पकडे़ युवक के खिलाफ कार्रवाई की की जा रही है। परीक्षा नकल बर्दास्त नहीं होगी। इसके बाद विवि की टीम ने नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र के साथ दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में भी छापेमारी की तो यहां पर भी एक नकलची पकड़ा गया। विवि की परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा परीक्षा में नकल कतई नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें