अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। जवाहरपुर मेवला गांव निवासी इंटर के छात्र करणदीप ने गुरुग्राम (हरियाणा) में हुई फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 92 किलो भार वर्ग में भाग लिया। महाराष्ट्र के सौरभ को सवा तीन मिनट में पटखनी देकर गोल्ड मेडल जीता। वापस लौटने पर अग्रवाल मंडी टटीरी और मेवला गांव में ग्रामीणों ने स्वागत किया। कोच सचिन गुर्जर ने बताया कि 22 से 24 फरवरी तक गुरुग्राम के डीपीसी कॉलेज में यूथ रूलर गेम्स एसोसिएशन ने कुश्ती प्रतियोगिता कराई। इसमें करणदीप ने गोल्ड मेडल जीता। करणदीप ने कहा कि वह कुश्ती में क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम करना चाहता है। करणदीप सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में इंटर का छात्र है। सचिन कुमार, बंटी पहलवान, आकाश, रोजूद्दीन, मनोज कुमार, टीनू गुर्जर शामिल रहे।