फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सचिव की बर्खास्तगी के प्रमुख सचिव को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ढ़िकाना गांव के ग्रामीणों ने प्रमुख सचिव गन्ना एवं चीनी उत्पादन उप्र को पत्र लिखकर किसान विरोध कार्य करने वाले गन्ना सहकारी समिति मलकपुर के सचिव कोबर्खास्त करने की मांग की । उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख सचिव को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि गन्ना सहकारी समिति मलकपुर के सचिव कार्यालय में नहीं आते हैं और अपने घर पर ही कागजात मंगाकर हस्ताक्षर करते हैं। साथ ही गन्ना किसानों की समस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीर नहीं है। इनके अधीनस्थ कर्मचारी इधर-उधर कार्यालय समय में अपने व्यक्तिगत कार्य करते रहते हैं। पिछले 15 दिन से क्षेत्र के किसान गन्ना पर्चियों की समस्या को लेकर समिति के चक्कर काट रहे हैं। न ही किसानों के बांड चालू हो पा रहे हैं। इस कारण किसान परेशान हैं और कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने शिकायत की अपने स्तर पर जांच कराकर किसानों के हित में सचिव को बर्खास्त कर किसी अन्य व्यक्ति को सचिव बनाने की मांग की। इस पत्र पर मनोज आर्य, नारायण सिंह, अजय कुमार, प्रवीण, बोबी तोमर आदि के नाम लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें