फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास की जानकारी दी। स्वयं सेवकों को टोलियों में बांटा गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप ढाका, डॉ. उमलेश रानी, सुशील कुमार, दिनेश चौहान उपस्थित। वहीं श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन का भी सात दिवसीय विशेष शुभारंभ प्रबंधक प्रिंस सिंघल, वैभव मित्तल ओर अरविंद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह ने बताया प्रथम मंदिर परिसर की साफ सफाई, जागरूकता रैली निकाली। विजय वर्मा, रोहित शर्मा, रामकिशोर का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ ईश्वर सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने फीता काटकर किया। प्रथम सत्र में मतदाता जागरूकता पर विचार गोष्ठी हुई। दूसरे सत्र में जागरूकता रैली निकाली। इसमें कार्यक्रम अधिकारी निर्मला, शिल्पा वर्मा, डॉ. अल्पना जैन, अनीता सिंह, अनीता मनचंदा, रेनू, सुमन शर्मा, संजय सैनी, रामकिशोर, प्रेमवती का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें