फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य गन्ना नही लिए जाने से किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जिवाना गांव में मंगलवार को किसानों की बैठक हुई, इसमें निजी मिलों द्वारा सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लेने पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान किसानों ने आंदोलन छेड़ने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में हरेंद्र सोलंकी ने कहा कि निजी मिलों द्वारा सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेंट कम भेजा जा रहा है। गन्ने के खेत खाली नही होने से गेहूं की बुआई और चारे की समस्या उत्पन्न हो रही है। जनार्दन शर्मा ने कहा कि मिल मालिक मनमानी कर रहे हैं, जिससे किसानों के सामने समस्याएं खड़ी हो रही है। इसमें पर्याप्त सामान्य इंडेंट नही भेजने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। इस दौरान राजेंद्र, इंद्रपाल, अजय, बिजेंद्र सिंह, सेंसरपाल, दिनेश, कपिल, बेहुराम, जितेंद आदि रहे। उधर, किसान नेता रविंद्र हट्टी ने एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपा, इसमें सामान्य प्रजाति के गन्ने की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें