फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पद यात्रा में सरकार की उपलब्धियां गिनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। विधायक योगेश धामा ने कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे में पदयात्रा निकाली। लोगों को सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं को बताया। वंचित लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

शनिवार को पवन ठेकेदार के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से विधायक योगेश धामा के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली। यात्रा मेन बाजार, आर्य समाज रोड, मंडी, देशवाल पट्टी, भरभानिया पट्टी सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। मोनू के आवास पर बैठक की। इसमें विधायक ने कहा कि जनहित के लिए ढेरों योजनाएं सरकार ने चलाई हुई है। केंद्र और प्रदेश सरकार का बागपत जनपद पर विशेष ध्यान है। सड़क बनवाने के लिए लोगों को धरने प्रदर्शन करने पड़ते थे, उनको कुछ दिन में कार्य शुरू कराकर पूरा कराया। सरकार के सहयोग से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पाबला में सरकारी डिग्री कॉलेज को स्वीकृत कराया। सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलाई । जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार, चौधरी पवन ठेकेदार, कौशल त्यागी, प्रियंका आर्या, चौधरी नरेश मानव, सचिन चौहान, अरविंद भाटी, सुरेंद्र प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, मुकेश रूहेला, विजय मानव, चौधरी कृष्ण, मोनू, प्रभात पहलवान, पूनम देवी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें