बागपत। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का प्रतिनिधि मंडल क्षेत्रीय प्रबंधक सड़क परिवहन निगम मेरठ से मिले। उन्हें क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने बड़ौत एआरएम और गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक को कार्रवाई के निर्देशित किया।
प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया कि सहारनपुर डिपो से क्षेत्र जुड़ा था, तब परिवहन व्यवस्था दुरुस्त थी। बड़ौत में डिपो बनने के बाद सभी व्यवस्था चौपट हो गई। धीरे-धीरे शटल सेवा बंद कर दी। इससे वृद्ध, महिला और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक और सांसद भी समस्या का हल नहीं करा पाए। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक ने बड़ौत एआरएम और गाजियाबाद क्षेत्रीय प्रबंधक को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। फोन पर भी वार्ता की गई। जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। वही आश्वासन दिया व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इसमें राजपाल दीक्षित, ब्रह्म पाल सिंह रूहेला, राजपाल शर्मा, गंगाराम, चरण सिंह तेवतिया, जनक सिंह सोम आदि रहे।