फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन को लेकर होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 26 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरने-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए शनिवार को शिक्षकों ने नगर व क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा व संचालन ललित जैन ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन अब आर-पार की लड़ाई के लिए भी तैयार है। इस कार्यक्रम के लिए लेखपाल संघ, फार्मेसिस्ट एसोसिएशन संयुक्त कर्मचारी परिषद उप्र, प्राथमिक शिक्षक संघ संयुक्त संघर्ष संचालन समिति, उप्र खंड शिक्षा अधिकारी संघ, विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ आदि सहित कई संगठनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। बताया कि 26 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों के एक दल ने जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा व ललित जैन के संयुक्त नेतृत्व में माजरा, बूढ़पुर, कोताना, धनौरा, निवाड़ा आदि जगह जनसपंर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनोज, राजीव, अश्वनी, रविंद्र, राहुल, देेवेंद्र, विक्रांत, मुकेश, विकास, रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें