बागपत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68वां जन्मदिन मनाया। एक दूसरे को मिठाईं बांटकर शुभकामनाएं दी। सोमवार को पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान के कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री की जयंती पर मिठाईं बांटी। उनके द्वारा देशहित में किए जा रहे कार्यों को बताया गया। सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर उनके जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। सुदेश चौहान, जिला महामंत्री सोनिया चौाध्री, नगराध्यक्ष जयकुमार, बिजेंद्र चौहान, सरदार दीप सिंह, राजेश गौतम, उदल चौहान, निशांत वत्स, विवेक तंवर, अनिल चौहान, दिनेश नारायण, राजेश खुराना, रामपाल नेहरा मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया। कस्बे में स्वच्छता अभियान चलाया गया। चेयरमैन ने लोगों से आह्वान किया कस्बे को साफ रखे में सहयोग करें। आपसी सहयोग से हर मुकाम को पाया जा सकता है। सभासद रोहित उर्फ बंटी, डीपी पंवार, अमित मानव, कुलदीप, लिपिक अंकित शर्मा मौजूद रहे।