फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान एक डिग्री गिरा, धुंध और उमस से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट तो हो गई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही धूल की धूंध मौसम में छाने से लोगों को सांस लेने मेें परेशानी हो रही है। दिन की गर्मी चैन छीन रही है। तो रात की गर्म हवा लोगों की नींद उड़ा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 33 सेल्सियस पर बरकरार रहा। इसके चलते गर्मी दिनभर दो दिन से सितम ढहा रही है। शनिवार को तापमान मेें एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिन का अधिक तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहा। दो दिन से दिन मेें गर्मी पड़ने के साथ ही रात मेें भी तापमान लोगों की नींद में खलल डाल रहा है। रात को पंखे और कूलर मेें भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। रात में भी लोगों को दिन जैसा पसीना निकल रहा है। आलय ये है कि दिन निकलते ही सूरज ने आग उगलनी शुरू की और लोग पसीना-पसीना होना शुरू हो गया है। दिनभर उमस ने लोगों का पसीना निकालकर रखा है। दिनभर पसीने से बदन चिपचिपाता रहा। गर्मी के साथ ही लोगों को मौसम मेें धूल की धुंध भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें