फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर कराई जा रही बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में संविदा कर्मचारी उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर खुलेआम उन्हें विद्युत चोरी करा रहे हैं, लेकिन शिकायत करने के बाद भी कोई छापेमारी नहीं की जा रही है, इससे विद्युत निगम को हर माह लाखों का राजस्व नुकसान हो रहा है। दूसरी तरफ विद्युत निगम के स्टाफ की कार्यशैली से आम उपभोक्ताओं मेें आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया वर्तमान समय में नगर में एसई व अधिशासी अभियंताओं के निर्देश पर बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटने अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन टीम में ही शामिल कुछ संविदा कर्मचारी उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर उन्हें खुलेआम विद्युत चोरी करा रहे हैं। इससे विभाग को तो हर माह राजस्व मेें नुकसान पहुंच रहा है, आम उपभोक्ताओं मेें भी आक्रोश पनप रहा है, क्योंकि नियमित रूप से विद्युत बिल जमा करने के बाद भी टीम उनके यहां पर छापेमारी कर उन पर मानसिक दबाव बनाती है, जबकि जिन घरों मेें बिजली चोरी कराई जा रही है, उन घरों पर टीम जाना भी मुनासिफ नहीं समझती। कई बार इस संबंध में विभागीय अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई छापेमारी और जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की। आक्रोश जताने वालों में दिनेश, बबलू, विनित, मोहित, गौरव मलिक, सचिन, मुकेश, कल्लू शामिल रहे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता द्वितीय यादवेंद्र ने कहा यदि ऐसा है तो विभाग की टीम द्वारा जल्द ही ऐसी जगहों पर छापेमारी कर बिजली चोरी होना रुकवाया जाएगा। ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें