दोघट (बागपत)। हापुड़ में हुई यूपी स्टेट चैंपियनशिप में युवराज आर्चरी एकेडमी दोघट के तीरंदाजों ने 19 पदक जीते। पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
कोच सहदेव वेदवान ने बताया कि 19 से 21 मई तक चली चैंपियनशिप में एकेडमी के तीरंदाजों ने भाग सिया। प्रतियोगिता के इंडियन राउंड में खुशी गोस्वामी ने गोल्ड और सिल्वर, सलोनी पंवार ने गोल्ड, गगन पंवार ने गोल्ड, विशु पंवार ने गोल्ड, साहिल ने गोल्ड, मोनू ने गोल्ड, शक्ति सिंह ने गोल्ड, गौतम पंवार ने सिल्वर, स्वतंत्र पंवार ने सिल्वर, अभिषेक पंवार ने सिल्वर, छवि ने सिल्वर, अमन तोमर ने सिल्वर, सागर पंवार ने सिल्वर, हर्षदीप ने कांस्य, रंचित पंवार ने कांस्य, सागर पंवार ने कांस्य पदक जीते। कंपाउंड में हर्ष पंवार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपने जनपद का नाम रोशन किया। सोमवार को पदक विजेता तीरंदाजों का दोघट कस्बे में पहुंचकर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एसोसिएशन बागपत के सचिव सुनील पंवार, दीपक पंवार, महावीर सिंह, सतवीर, ब्रजपाल, लाल सिंह, सूरज पहलवान, जयपाल, कालू, डॉ. प्रवेश, रामनिवास, मांगेराम आदि शामिल रहे।