फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासौली गांव के लोगों का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बासौली गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा दो दिन पहले भूतपूर्व सैनिक की गन्ने की फसल जलाने के बाद मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर पीड़ित के लिए प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि 19 मई में कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव के सतीश पुत्र स्वराज जो भूतपूर्व सैनिक की 10 बीघा गन्ने की फसल में आग लगा दी । सूचना पर पहुंचे किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसको लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई और बाद मेें असामाजिक तत्वों के खिलाफ रमाला थाने में तहरीर देने का निर्णय लिया। आरोप है कि थाने में मामला दर्ज कराने के बाद भी न तो पुलिस गांव पहुंची है और न ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार से पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग की। इसमें रविंद्र, सतेंद्र, प्रमोद, जयपाल, हरेंद्र, सुखवीर ,प्रेमपाल, संजीव, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें