फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील गेट के पास किराएदार की दुकान का ताला तोड़कर दुकान मालिक द्वारा दुकान में रखी नगदी समेत कीमती सामान उठाने की शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर एसपी मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शब्बीर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी ढिकाना ने 20 साल पहले 300 रुपये प्रति माह पर दुकान किराए पर ली थी और पगड़ी के रूप में 15 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे, तभी से वह किराया देकर रसीद भी प्राप्त कर रहा था। आरोप लगाया कि गत शनिवार को शब्बीर अपने घर गया था, तब दुकान मालिक ने दुकान का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया और दुकान मेें रखे कागजात और पांच हजार रुपये की नगदी और कीमती सामान उठाकर ले गया था। आरोप लगाया कि जब शब्बीर ने इसका विरोध किया तो दुकान मालिक ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। लोगों ने बताया कि इस संबंध में शब्बीर ने दुकान मालिक के खिलाफ कोतवाली मेें तहरीर भी दी थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर एसपी मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में इकबाल, मेहरबान, जावेद, शब्बीर, सलीम, जमील, इरफान, बबलू, बिटटू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें