फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान से दूर होता जा रहा आज का युवा वर्ग- विरंजन महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विरंजन सागर महाराज ने सरूरपुर से विहार कर बड़ौत में मंगल प्रवेश किया। इस मौके पर संत को दिल्ली रोड से जुलूस के साथ अजित नाथ मंदिर में लाया गया।
संत की प्रवेश यात्रा दिल्ली रोड साधुवृत्ति आश्रम से शुरू होकर बड़ौली रोड, कोताना रोड, नया बाजार, भगवान महावीर मार्ग होते अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी पहुंची। जहां उन्होंने धर्मसभा में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग भगवान से दूर होता जा रहा है। यहीं कारण है कि वह अपराध का रास्ता अपना रहा है। उसे यह पता नहीं कि भगवान उसे निरंतर देख रहा है। जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल प्राप्त करता है। आवश्यकता है बच्चों को भगवान के अभिषेक, पूजन व धार्मिक संस्कार दिए जाए,। यदि युवा सुधर गया तो सारा देश स्वयं ही ठीक हो जाएगा। इसमें सुभाष चंद जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, अशोक जैन, सुनील जैन, पंकज जैन, सतीश जैन, सुंदरलाल जैन, प्रवीण जैन, संजीव जैन, बिजेंद्र जैन, वरदान जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें