कैंप में जीएसटी से जुड़ी जानकारियां दीं
बड़ौत (बागपत)। भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने सेल्स टैक्स कंपाउंड में कैंप में लगाकर व्यापारियों की जीएसटी और अन्य कर संबंधी समस्याओं का निराकरण किया । साथ ही जीएसटी से संबंधित जानकारी दी।
इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने व्यापारियों की शिकायतें सुनीं । इस दौरान पूजा, अनुराधा हरबीरी देवी, कस्तूरी आदि ने समस्याएं रखीं। इनके निस्तारण के लिए संबंधित अनुभागों को इन समस्याओं से अवगत कराया गया। इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के राकेश पांचाल, दीपक, पंकज कुमार अंकित वत्स आदि मौजूद रहे।