बड़ौत (बागपत)।
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की रासेयो की प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेवकों ने जन-जागरूकता रैली निकाली।
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन के निर्देशन पर स्वयं सेवकों ने ईश वंदना व लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर शिविर का शुभारंभ किया। प्रथम चरण में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया और द्वितीय सत्र में जन-जागरूकता रैली निकाली। पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण पर गोष्ठी में विचार रखे। शिविर में बेबी, मोहिनी, अनिता, अंशिका, निशा, वर्षा, शालू, किरण आदि रही।
बड़ौत कॉलेज ऑफ एजूकेशन के सभा खेड़ी गांव में शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। प्रथम सत्र में कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव और पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर ने पौधरोपण पर बल दिया। द्वितीय सत्र मेें जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के डॉ. अरविंद त्यागी ने पॉलीथिन से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इसमें डॉ. बोबिंद्र सिंह, विकास मलिक, अनुराग कौशिक, मेघना तोमर, मीनाक्षी, खुशबू चौधरी, हिना, फारुख, मोनू, विनीत, कपिल आदि रहे।
दिगंबर जैन कॉलेज के रासेयो द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ौली रोड पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुचिका जैन के निर्देशन मेें हुआ। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने छात्राओं को देश सेवा का महत्व बताया। द्वितीय सत्र में डॉ. मुकेश जैन, डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. मुछाल, डॉ. दीपक, डॉ. कीर्ति ने स्वयं सेवकों को देश व समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूचिका जैन ने किया। इसमें फरहा, पूजा, आस्था, सोनिया, प्रियम, छोटी, मोनिका आदि रही।