बागपत। जिला जाट सभा ने मंगलवार को 1857 के महा संग्राम के योद्धा नाहर सिंह का बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पार्पित किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब देश की आजादी के लिए 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी जा रही थी तो बल्लभगढ़ के तत्कालीन राजा नाहर सिंह ने भी अंग्रेजों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया और अंग्रेजी सेना को नाकों चने चबा दिए। उन्हें धोखे से सफेद झड़ा दिखाकर गिरफ्तार किया और नौ जनवरी 1858 को दिल्ली के चांदनी चौक पर राजा नाहर सिंह, खुशहाल सिंह, गुलाब सिंह और भूरा सिंह को फांसी दी । चौधरी जयपाल सिंह, डॉ. जगपाल तेवतिया, नगेंद्र सिंह, ओमप्रकाश धामा, ब्रहम पाल ंमेंबर, शीशपाल तोमर, तेजपाल सिंह, जयवीर सिंह, सतीश कुमार, एडवोकेट जयवीर सिंह, नरेश प्रधान, प्रमोद ठेकेदार, संजीव सांगवान, अश्वनी तोमर आदि रहे।
परशु रामेश्वर महादेव मंदिर समिति की बैठक 14 को
अग्रवाल मंडी टटीरी। परशु रामेश्वर महादेव मंदिर समिति के सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि फाल्गुन मास मेला की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक 14 जनवरी को मंदिर परिसर में होगी। इसमें 12 से 14 फरवरी को फाल्गुन मेले का आयोजन होगा।