फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

एल्पाईन पब्लिक स्कूल जिवाना में प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओं की वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर, दो सौ मीटर, रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं अन्य खेलों के आयोजन हुए। जिनमें प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास भी होता है और उनमें आगे बढ़ने की इच्छा शक्ति जागृती है। प्रबंधक निदेशक यजूवीर आर्य ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संचालन रूबी तोमर व प्रियंका शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें पंकज, प्रशांत भारत आदि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें