उत्पीड़न के विरोध में अल्पसंख्यकों का प्रदर्शन
बड़ौत। ककौर कलां गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने तहसील में पहुंचकर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने उत्पीड़न करने एवं उन्हें झूठे केस में फंसाने के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में दूूसरे समुदाय के कुछ लोग उनसे नफरत करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने खेत में घुसे मवेशियों को भगा दिया था। लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों ने छपरौली थाने में उनके खिलाफ चोरी की झूठी तहरीर दे दी। इससे बौखलाए लोगों ने उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया और धमकी दे रहे हैं कि गांव से भगा देंगे। उन्होंने इन लोगों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जहीर, नाजर अली, अब्बास आदि शामिल रहे।