फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहुतियां देकर वेद मार्ग पर चलने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आहुतियां देकर वेद मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
लहोड्डा गांव में रविवार को यज्ञोत्सव का आयोजन किया । इसमें यज्ञ के ब्रह्मा श्री निरंकार सिंह शास्त्री एवं यजमान श्री महाबीर सिंह तोमर रहे। इसमें आहुतियां देकर वेद मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर कवि इकबाल सिंह ने कहा कि हमें स्वामी दयानंद को राष्टवादी एवं सन्यासी के रूप में भी देखना होगा। उन्होंने ही देश में सर्वप्रथम बार स्वतंत्रता का भाव जगाया । इस अवसर पर चंद्रबीर राणा ने बताया कि यज्ञ करने वाले कभी भी निर्धन और पराजित नहीं होते बल्कि यज्ञ को घर घर करने का सुझाव दिया। इस मौके पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने युवा पीढ़ी को संस्कारित करने पर बल दिया। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताई। यज्ञ में सुरेंद्र तोमर, अशोक आर्य, मुनेंद्र पाल, श्याम सिंह, पीतम, मुकेश वीरेंद्र, बबीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें