फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद सत्र में बिल पास नहीं तो आंदोलन: मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा संसद का 16 नवंबर से सत्र शुरू होगा। इसमें आरक्षण का बिल सरकार पेश करेगी, यदि बिल पास नहीं होता है तो 26 नवंबर को हरियाणा में होने वाली महारैली से आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के जाट भवन में अध्यक्ष यशपाल मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दीनबंधु चौधरी छोटूराम प्रतियोगी परीक्षा एवं कौशल विकास संस्थान जसिया रोहतक का भूमि पूजन और शिलान्यास 26 नवंबर को होगा। इसमें महारैली है। इसमें देश और प्रदेशों के जाट समाज के सभी प्रतिभाएं पहुंचेंगी। इसमें आरक्षण पर भी रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात हुई । उन्होंने कहा 16 नवंबर को सत्र शुरू होगा, इसमें राष्ट्रीय सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग आयोग का संशोधन विधेक पास होगा। आरक्षण का बिल पास होने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि यदि ऐसा नहीं होता है तो महारैली में ही आंदोलन की रूप रेखा तैयार होगी। अपना हक और अधिक के लिए आंदोलन करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से भी प्रतिनिधि मंडल मिला। उन्होंने आश्वास किया यूपी में आरक्षण को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने देंगे। इस दौरान अध्यक्ष चौधरी डॉ. जगपाल तेवतिया, संरक्षक चौधरी जयपाल सिंह, नगेंद्र सिंह, जितेंद्र पहलवान, डॉ. अशोक तोमर, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, सतीश चौधरी, वीरेंद्र सिंह, नीरज जैन, जयवीर सिंह, ब्रह्म पाल, ओमप्रकाश धामा, जगवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें