फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बसी और क्रिकेट में जेपी स्कूल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता कराई गई। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कबड्डी के फाइनल में बसी ए ने स्टेडियम ए को 22-21 अंक से हराया। पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ए ने शाहपुर बडौली और दूसरे सेमीफाइनल में बसी ए ने बसी बी को हराया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जेपी स्कूल ने खेकड़ा पब्लिक स्कूल की टीम को हराया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर रहे। राकेश जैन, जसबीर सोलंकी, बिजेंद्र शर्मा, शरद तोमर, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, रितिका सिंह, रवि कुमार जाटव, महेंद्र दत्त शर्मा, रामबीर सिंह, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें