बड़ौत (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट मेडिकल एंड इंजीनियरिंग में मंगलवार को आयोजित जॉब मेले में विभिन्न कंपनियों ने 48 छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर दिए।
इसका शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य ने किया। जॉब मेले में पहुंची विभिन्न कंपनी के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे। इस दौरान विभिन्न कंपनियों ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग मेें पांच, सिविल में पांच, इलेक्ट्रीकल इंजीनियर में दो, कंप्यूटर साइंस मेें दो को चयनित किया। साथ ही चयनित छात्रों ने ऑफर लेटर दिए। कंपनी का ऑफर लेटर पाकर छात्र खुशी से झूम उठे। इस मौके पर स्वेता राठी, राहुल, विजय मौर्य, वैशाली, मीनाक्षी, निखिल, मानवेंद्र, अंकुर, अरुण, अनुज, अमित, अजित प्रसाद जैन, जनेंद्र खोखर, दीपक आदि उपस्थित रहे।