फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने व्यापारी से तमंचे के बल पर दिनदहाडे 1.88 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खैला मोड़ के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

पुलिस ने की बदमाशों की तलाश, नहीं मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव मार्ग पर खैला मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर गाजियाबाद के खल व्यापारी से 1.88 लाख की नकदी लूट ली। बदमाश तमंचा लहराते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
गाजियाबाद के बेहटा हाजीपुर निवासी व्यापारी संजय मंगलवार की सुबह अपनी पिकअप गाड़ी में खल के बोरे लादकर खेकड़ा आया था। खल के बोरों की सप्लाई करने के बाद उसने व्यापारियों से 1.88 लाख रुपये के बकाया की वसूली की। इसके बाद पिकअप लेकर बेहटा हाजीपुर के लिए चल दिया। दोपहर करीब एक बजे जब बड़ा गांव मार्ग पर खैला मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने उसे रुकवा लिया। तमंचे दिखा कर व्यापारी संजय से 1.88 लाख नगदी लूट ली और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने पर संजय ने कोतवाली पुलिस को लूट की घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली का कहना है कि घटना संदिग्ध नजर आ रही है। अब लेन-देन डिजिटल हो गया है। ऐसे में व्यापारी का 1.88 लाख रुपये लेकर चलना संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

हाईवे पर बवाल के मामले में रंजिशन फंसाने का आरोप
बागपत। डौला गांव में मेरठ-बागपत हाईवे पर दो जुलाई को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 22 लोगों को जेल भेज दिया है। एक पक्ष के लोगों ने दो युवकों को रंजिशन फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। आरोप है कि यामीन और मोनू घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे। वह सराय मोड़ पर खाना खा रहे थे। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। खाना खाने के बाद वह दोनों ट्रक लेकर मेरठ की ओर चले गए। एफआईआर में भी उनके नाम नहीं हैं। फिर भी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोनों के नाम मुकदमे से निकलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें