छपरौली। कूड़ी निवासी विक्की ने ऊर्जा निगम के जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके घर पर विजिलेंस की टीम का छापा पड़ा था। इस मामले को रफा-दफा करने के लिए जेई ने उनसे रिश्वत की मांग की है। उसके पास कॉल रिकॉर्डिंग है। जिसमें जेई ने उससे दो बार में 80 हजार रुपये की मांग की है। विक्की ने मंगलवार को थाने पर जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है। रिकॉर्डिंग में दूसरी आने वाली आवाज में कहा जा रहा है कि मामला आपस में ही हल कर लेंगे। इस बारे में किसी से कोई बात मत करना। रिकॉर्डिंग में 50 हजार और 30 हजार का जिक्र आ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, कूड़ी गांव के बिजलीघर के जेई विशाल कुमार ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। विजिलेंस के छापे के बाद जो जुर्माना भरा जाना थ्रा उपभोक्ता उसी की जानकारी फोन पर ले रहा था। मैंने बताया कि इस पर जुर्माना तो भरना ही पड़ेगा।