फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण के लिए खुले में पड़ी सामग्री, प्राधिकरण ने लगाया डेढ़ लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने पर हाईवे निर्माण कंपनी पर डेढ़ लाख का जुर्माना
विज्ञापन

बागपत। पर्यावरण की बिगड़ी सेहत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण के लिए जिले में तीन जगह बनाए गए प्लांट पर निर्माण सामग्री खुले में पड़ी मिली। बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण के सचिव एवं बागपत एसडीएम पुलकित गर्ग ने ठेकेदार कंपनी कृष्णा कंस्ट्रक्शन पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। चेतावनी दी कि सुधार नहीं किया तो और अधिक सख्त कदम उठाए जाएंगे।
एनएचएआई की ओर से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पहले चरण का निर्माण कार्य किया जा रहा है। हाईवे निर्माण में एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन किए जाने पर प्रशासन ने नाराजगी जताई। बृहस्पतिवार को डीएम शकुंतला गौतम के निर्देश पर प्राधिकरण सचिव पुलकित गर्ग ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर निर्माण सामग्री को खुले में रखा गया है। निर्माण सामग्री ढंकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई, इससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। बड़ौत में बावली गांव के निकट कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट ऑफिस के पास गिट्टी आदि डंप की हुई है। बागपत क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर रोड पर नेशनल रोड के सामने डस्ट मैटेरियल डंप मिला। इसी तरह खेकड़ा क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर रोड पर रिवर पार्क के सामने डस्ट मैटेरियल डंप मिला। विकास प्राधिकरण सचिव ने तीनों साइट पर 50 -50 हजार रुपये यानी कंपनी पर कुल डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की राशि एक सप्ताह में प्राधिकरण कोष में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं किया तो नोटिस जारी कर राजस्व की भांति जुर्माना वसूला जाएगा। एसडीएम ने बताया कि साइट कार्यालयों पर मिले कर्मचारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान करेंगे ग्रामीणों को जागरूक
सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्राम प्रधान भी जागरूकता अभियान चलाएंगे। शुक्रवार को विकास भवन में प्रधानों और ग्राम सचिवों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें हर स्तर से जल और वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

रिमझिम से ठंड बढ़ी, एक्यूआई 325 पर
फोटो- एक की सीरीज
बागपत। मौसम ने जिले में बृहस्पतिवार को करवट बदली। दोपहर के समय करीब आधे घंटे तक बरसात हुई। इससे ठंड बढ़ गई। बारिश के कारण धान की फसल उठाने में जुटे किसानों को कार्य रोक देना पड़ा। लेकिन बारिश से प्रदूषण के स्तर में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जिला अस्पताल पर लगाए गए सूचकांक पर जिले का एक्यूआई 325 रिकॉर्ड किया गया। इससे जाहिर है कि प्रदूषण अभी कंट्रोल में नहीं है। दोपहर बाद हवा में भी स्मॉग का असर नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें