आज हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह तोमर और महामंत्री आजाद सिंह धामा ने संयुक्त रूप से बताया कि शुक्रवार को बार काउंसिल ऑफ उप्र के आह्वान पर प्रदेश में हो रही अधिवक्ताओं की हत्या, तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में वकीलों के साथ बर्बरता आदि मागों को लेकर विरोध दिवस मनाया जाएगा। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम शीघ्र पारित कराने की मांग उठाई जाएगी। समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
दो पेटी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली पुलिस ने चौहल्दा गांव से आदेश पुत्र इकबाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पेटी देशी शराब अरूणाचल प्रदेश मार्का बरामद की। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसे न्यायालय में पेश किया।
बैंक खाते से पांच हजार उड़ाए
बागपत। शहर के भजन विहार निवासी सन्नी शमा ने तहरीर में बताया कि तीन नवंबर को वह आईडीबीआई बैंक के एटीएम से रूपये निकालने गया था। उसने अपने खाते से पांच हजार रूपये निकाले और वापस घर आ गया। कुछ देर बाद वह फिर से रूपये निकालने गया, लेकिन रूपये नहीं निकले। उसके खाते में बैलेंस कम मिला। उसके खाते से किसी ने पांच हजार रूपये निकाले है। उसने कार्रवाई की मांग की।