फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: शाह आलम के काफिले में युवाओं की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, एसपी ने कोतवाल से मांगी रिपोर्ट

Sun, 17 Mar 2024 05:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में सपा एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली के आगमन के दौरान काफिले में युवाओं की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर युवा कार्यकर्ता कार के शीशे खोलकर फाटक पर बैठकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली के प्रथम जनपद आगमन पर शनिवार को उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से उतरने के बाद वह काफिले के साथ सपा कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस काफिले में शामिल युवाओं की स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली को सपा ने विधान परिषद सदस्य का उम्मीदवार बनाया। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद शनिवार को जनपद में प्रथम आगमन पर सपा कार्यालय में उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से उनके उतरने पर उनके समर्थक गाड़ियों से नारेबाजी करते हुए उनके साथ चल रहे थे। इस दौरान युवा कार्यकर्ता कार के शीशे खोलकर फाटक पर बैठकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

वीडियो वायरल होने पर पुलिस भी हरकत में आई और एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने उक्त मामले की जांच कर नगर कोतवाली प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें