फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर युवक की चाकू मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव के पास मंगलवार की रात आठ बजे बाइक सवार युवक को रोक कर बदमाशों ने बाइक व मोबाइल छीन लिया। युवक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को सीएचसी मोहम्मदपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी का मूल निवासी 25 वर्षीय दिलशेर पुत्र आतिफ देवगांव कस्बा में किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह वैवाहिक कार्यक्रमों में नॉन रोटी बनाने का काम करता है। मंगलवार को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में वह रोटी बनाने के लिए आया था। देर शाम हिसाब करने के बाद वह बाइक से वापस घर के लिए निकला। उसके साथ दूसरी बाइक से एक और व्यक्ति भी जा रहा था। अभी दिलेशर कमरावा गांव से कुछ दूर ही पहुंचा था कि मोबाइल पर किसी का फोन आया गया। जिस पर वह रूक कर बात करने लगा। इस बीच साथ जा रहा दूसरा व्यक्ति कुछ आगे निकल गया। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और दिलशेर की मोबाइल व बाइक छीनने लगे। इसका उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सीने पर चाकू से कई बार कर दिया। जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश उसकी बाइक व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दिलशेर को तत्काल पीएचसी मोहम्मदपुर भेजी जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें