सरायमीर। सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर बाजार से दोस्तपुर मार्ग पर मंगलवार को दिन में दो बजे बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वह सरायमीर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
सरायमीर के पेंडरा गांव निवासी आदित्य कुमार राय 25 जल जीवन मिशन में कार्य करता था। मंगलवार को वह घर से सुल्तानपुर जिले में चल रहे काम पर बाइक से जा रहा था। अभी वह अखंडनगर कस्बा से दोस्तपुर जाने वाले मार्ग पर ही पहुंचा था कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जिससे आदित्य राय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल मौके पर रवाना हो गए। दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था आदित्य ।श्रउसकी शादी नहीं हुई थी।