फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चीनी मिल सठियांव के परिसर में बाइक अनियंत्रित हो कर पलट गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए ले जा रहे थे कि एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी 21 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र श्रवण कुमार रविवार को शाम पांच बजे घर से अपने साथी 19 वर्षीय अभिषेक यादव के साथ सठियांव बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय चीनी मिल सठियांव परिसर में जैसे ही पहुंचे की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़े। चालक सौरभ को गंभीर चोट आई। वहीं उसके साथी को मामूली चोट आई। राहगीर उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने सौरभी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें