फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, युवक की मौत, मवेशी को बचाने में हुआ हादसा

Wed, 06 Mar 2024 03:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Accident: हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र का पिता था। वह अपने बेटे को यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए बहादुरपुर स्थित स्कूल छोड़ने गया था। स्कूल छोड़ने के बाद वह वापस घर लौट रहा था और इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के हदिशा गेट के पास बुधवार की सुबह बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बरदह के कुड़िहर गांव निवासी सार्जन कुमार गौतम (39) बुधवार की सुबह अपने पुत्र विश्वास को यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए बहादुरपुर स्थित स्कूल छोड़ने गया था। स्कूल छोड़ने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह हदिशा गेट के पास ही पहुंचा था कि बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया। जिसे बचाने के चक्कर बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई।

इस हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से सार्जन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बरदह थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के समय मृतक हेलमेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें