फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीवान में मिली युवक की लाश, निकला था मजदूर ढूंढने; फोन पर पत्नी से कही थी ये बात

Wed, 19 Jun 2024 02:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: घटना के संदर्भ में मृतक की पत्नी शशि ने बताया कि मृतक सतीश शाम को लगभग 6 बजे घर बनवाने के लिए मजदूर की तलाश में घर से निकला था। रात में लगभग 9 बजे उससे फोन पर बात हुई तो कई लोगों के बोलने की आवाज आ रही थी। 
विज्ञापन
युवक की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सीवान में सड़क के किनारे बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी सतीश राजभर उर्फ राजू (45) पुत्र रामधारी का बुधवार की सुबह पांच बजे गांव के बाहर सीवान में सड़क से सटे पेड़ के नीचे शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त किए।

लोगों की सूचना पर सीओ बूढ़नपुर किरण पाल सिंह, थानाध्यक्ष अतरौलिया वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया।
विज्ञापन




मृतक सतीश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई काली प्रसाद पहले ही दिल्ली में लापता हो गया था, छोटे भाई की 10 जुलाई को शादी होनी है। मृतक सतीश लगभग एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से घर आया था और कुछ काम भी करवा रहा था। मृतक का एक 6 वर्ष का लड़का भी है।
विज्ञापन


सतीश ने बताया कि अभी हम कुछ समय में घर पहुंच रहे हैं, फिर उसका मोबाइल भी बंद हो गया। रात में इधर-उधर तलाशने के बाद भी जब सतीश नहीं मिले तो हम लोग सो गए, सुबह घटना की जानकारी हुई है। सीओ बूढ़नपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि मृत्यु का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें