फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भूमि विवाद को लेकर मारपीट, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तहबरपुर थाना क्षेत्र के रैसिंगपुर गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लाेग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से पांच लोग घायल हुए तो वहीं दूसरे पक्ष से कुल चार लोग घायल हुए हैं।तहबरपुर थाना क्षेत्र के रैसिंगपुर गांव निवासी मधुबन यादव (65) सोमवार की रात घर पर मौजूद थे। तभी भूमि विवाद को लेकर पड़ोंसियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस घटना में मधुबन यादव के साथ ही इंदु मती (35), रामवध (41), सुमन देवी (40) , बिमला देवी (60) घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से चंद्रावती देवी (65), हरिकेश (45), सावित्री (40), राम अजोर (61) घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें