फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का विडियो वायरल, प्रेम प्रपंच के मामले में लड़की के घरवालों ने पीटा!

Wed, 08 Sep 2021 10:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव निवासी एक युवक (20) का गांव की किसी लड़की से प्रेम प्रपंच चल रहा है। बताया जाता है कि युवक युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया था। जहां युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
पिटाई का निशान दिखाता युवक - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच की कवायद शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है और लड़की के घरवालों द्वारा युवक की पिटाई की गई है।  

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव निवासी एक युवक  (20) का गांव की किसी लड़की से प्रेम प्रपंच चल रहा है। बताया जाता है कि युवक युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया था। जहां युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक की युवती के परिजनों द्वारा निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी गई। युवक के पिटाई का वीडियो वायरल होने पर घटना की जानकारी हुई।

वायरल वीडियो एसपी सुधीर कुमार सिंह ते भी संज्ञान में आया।  जिस पर उन्होंने जांच कर कार्यवाही की बात कही है। घटना के बाबत युवक के परिजन भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। प्रकरण को गांव में ही दबाने का प्रयास चल रहा था। आजमगढ़  एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। कप्तानगंज पुलिस को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है। फिलहाल उनकी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता पुत्र के गम में पिता ने लगायी फांसी

पवई थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी अधेड़ ने मंगलवार की देर शाम पुराने मकान में बल्ली से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिस पर पंचनामा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 

बहरामपुर गांव निवासी 55 वर्षीय श्यामसुंदर यादव पुत्र रामअवध दो पुत्र व पुत्री का पिता था। दस वर्ष पूर्व श्यामसुंदर का बड़ा पुत्र सुदर्शन लापता हो गया। बड़ा पुत्र के लापता होने के बाद से ही श्याम सुंदर विक्षिप्त सा हो गया था। मंगलवार की शाम वह पुराने मकान के बल्ली से रस्सी के सहारे फांसी लगा लगा लिया।

परिजनों की जब नजर पड़ी तो वे तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें